WhatsApp Image 2025-06-21 at 12.38.52 PM

नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, पेरिस डायमंड लीग में जूलियन वेबर से चुकता किया हिसाब

भारत के स्‍टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने शनिवार को एक बार फिर देश का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया। पेरिस में आयोजित डायमंड लीग में गोल्डन बॉय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। उन्होंने पहले ही प्रयास में 88.16 मीटर का जबरदस्त थ्रो करके प्रतियोगिता में बढ़त हासिल की और अंत तक अपना स्थान बरकरार रखा।

नीरज ने खिताब जीतने के साथ – साथ जर्मनी के जूलियन वेबर से पिछली दो हार का बदला भी लिया। वेबर इस प्रतियोगिता में 87.88 मीटर थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि ब्राजील के लुइज मौरिसियो डा सिल्वा ने 86.62 मीटर के थ्रो के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

नीरज के सभी प्रयास:

पहला प्रयास: 88.16 मीटर

दूसरा प्रयास: 85.10 मीटर

तीसरा प्रयास: फाउल

चौथा प्रयास: फाउल

पांचवां प्रयास: फाउल

छठा प्रयास: 82.89 मीटर

इस प्रतियोगिता में कुल आठ खिलाड़ी शामिल थे, जिनमें से पांच 90 मीटर क्लब के सदस्य माने जाते हैं। लेकिन नीरज ने अपने पहले प्रयास में ही लय पकड़ ली और प्रतियोगिता पर नियंत्रण बनाया।

पेरिस डायमंड लीग 2025 – टॉप 5 खिलाड़ी:

नीरज चोपड़ा (भारत): 88.16 मीटर

जूलियन वेबर (जर्मनी): 87.88 मीटर

लुइज मौरिसियो डा सिल्वा (ब्राजील): 86.62 मीटर

केशोर्न वाल्कॉट (त्रिनिदाद एंड टोबैगो): 81.66 मीटर

एंडरसन पीटर्स (ग्रेनाडा): 80.29 मीटर

नीरज ने इससे पहले 16 मई को दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर का थ्रो फेंककर दूसरा स्थान हासिल किया। इस बार उन्होंने कोई चूक नही की और दमदार प्रदर्शन करते हुए खिताब पर अपना कब्जा जमाया।

Niraj Chopra, Doha Diamond League, Paris Diamond League, julian-weber