Bank Holidays in July 2025: अगर आप जुलाई 2025 में बैंक से जुड़े कोई जरूरी काम की प्लानिंग कर रहे हैं, तो रुक जाइए और पहले ये जान लीजिए कि इस महीने बैंक कब-कब बंद रहेंगे।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से हर महीने की शुरुआत से पहले बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी की जाती है, ताकि ग्राहक पहले से अपने काम की प्लानिंग कर सकें। जुलाई के महीने में रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा कई राज्यवार त्योहारों और स्थानीय आयोजनों के चलते बैंकों में अवकाश रहेगा।
इस बार जुलाई 2025 में कुल 13 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा।
जुलाई 2025 में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट
तारीख | कारण | जहां बैंक बंद रहेंगे |
---|---|---|
3 जुलाई (गुरुवार) | खारची पूजा | अगरतला |
6 जुलाई (रविवार) | साप्ताहिक अवकाश | पूरे भारत में |
12 जुलाई (शनिवार) | दूसरा शनिवार | पूरे भारत में |
13 जुलाई (रविवार) | साप्ताहिक अवकाश | पूरे भारत में |
14 जुलाई (सोमवार) | बेहडेनखलाम पर्व | शिलांग |
16 जुलाई (बुधवार) | हरेला पर्व | देहरादून |
17 जुलाई (गुरुवार) | यू तिरोत सिंह पुण्यतिथि | शिलांग |
19 जुलाई (शनिवार) | केर पूजा | अगरतला |
20 जुलाई (रविवार) | साप्ताहिक अवकाश | पूरे भारत में |
26 जुलाई (शनिवार) | चौथा शनिवार | पूरे भारत में |
27 जुलाई (रविवार) | साप्ताहिक अवकाश | पूरे भारत में |
28 जुलाई (सोमवार) | द्रुकपा त्शे-जी पर्व | गंगटोक |
हालांकि, ये छुट्टियां राज्य विशेष होती हैं। हो सकता है जिस दिन एक राज्य में बैंक बंद हों, उसी दिन दूसरे राज्य में खुले हों। ऑनलाइन बैंकिंग, UPI, ATM और मोबाइल ऐप्स की सेवाएं चालू रहेंगी। ट्रांजैक्शन की प्लानिंग छुट्टियों के अनुसार कर लें।
Disclaimer
यह लिस्ट RBI और बैंकिंग सेक्टर से प्राप्त सूचना पर आधारित है। राज्यवार छुट्टियों में स्थानीय बदलाव संभव हैं। कृपया अंतिम जानकारी के लिए संबंधित बैंक या ब्रांच से संपर्क करें।